| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 मोदी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर काशी में हवन-पूजन

कामना पूर्ण हनुमान मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष अनुष्ठान

वाराणसी  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर कमच्छा स्थित भक्त सेन बाग ट्रस्ट के कामना पूर्ण हनुमान मंदिर एवं शांतिकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विशेष हवन-पूजन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्र की समृद्धि की कामना की।



मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और विकास के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री का जन्मदिवस सेवा व जनसमर्पण की भावना से मना रही है। काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अमित राय ने कहा कि प्रधानमंत्री करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत हैं 


और काशी की जनता उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करती है। विशिष्ट अतिथि काशी क्षेत्र महामंत्री अनूप जायसवाल, उपाध्यक्ष अमित राय व अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक कुलदीप गोंड रहे। संचालन श्रीनाथ शर्मा तथा धन्यवाद धीरेंद्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मिठाई लाल यादव, शंकर जायसवाल, ओम प्रकाश यादव, मंगलेश जायसवाल, सुमित गुप्ता, मनीष चौरसिया, प्रदीप जायसवाल, विकास शुक्ला आदि मौजूद रहे।

जन जन की आवाज न्यूज़ 24 

 रिपोर्ट   - विजय कुमार वाराणसी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज