काशी पहुंचे ऋतेश्वर महाराज का भव्य स्वागत
विश्वनाथ मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट कर लिया आशीर्वाद
वाराणसी। वृंदावन स्थित श्री आनंदम धाम ट्रस्ट के पीठाधीश्वर ऋतेश्वर महाराज का सोमवार को काशी आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। संपूर्णानंद विश्वविद्यालय मार्ग पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी अजय सिंह बॉबी ने अपने समर्थकों के साथ ऋतेश्वर महाराज का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने महाराज को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रतीकात्मक स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके बाद ऋतेश्वर महाराज का काफिला दर्शन के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुआ।
कार्यक्रम में आशुतोष सिंह, बृजेश सिंह, डॉ. संजय, जिला पंचायत सदस्य अजीत सिंह, अवनीश, प्रशांत, अरविंद सिंह और सोनू सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विजय कुमार वाराणसी
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें