| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

बरेली गेट से मजार मौलवी साहब तक अधूरे स्ट्रीट लाइट कार्य को लेकर सीएम पोर्टल पर शिकायत

रामपुर। बरेली गेट से मजार मौलवी साहब तक जाने वाली मुख्य सड़क पर करीब डेढ़ वर्ष पूर्व स्वीकृत स्ट्रीट लाइट पोल एवं विद्युत कनेक्शन का कार्य अब तक पूरा नहीं होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल ख़ान लाला ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई (सीएम पोर्टल) पर शिकायत दर्ज कराई है।


शिकायत में बताया गया कि नगर पालिका परिषद रामपुर द्वारा उक्त मार्ग पर 32 स्ट्रीट लाइट पोल एवं लाइटें लगाने का टेंडर करीब डेढ़ वर्ष पूर्व स्वीकृत किया गया था। इनमें से लगभग 12 पोल ही लगाए गए हैं, जबकि शेष 20 पोल अब तक स्थापित नहीं किए गए। वहीं लगाए गए पोलों पर भी विद्युत कनेक्शन नहीं होने के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा रात के समय अंधकार में रहता है।

शिकायत के अनुसार, शेष पोल लगाने के लिए किए गए गड्ढे लंबे समय से खुले पड़े हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय नागरिकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। फ़ैसल ख़ान लाला का दावा है कि इन गड्ढों के कारण कई लोग दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं।

फ़ैसल ख़ान लाला ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्य का इतने लंबे समय तक अधूरा रहना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी का जनप्रतिनिधि हो, जनता से जुड़े विकास कार्यों में लापरवाही स्वीकार नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कार्य की निगरानी और समयबद्ध तरीके से उसे पूरा कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।

उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, शेष 20 स्ट्रीट लाइट पोल तत्काल लगवाने, स्थापित पोलों पर विद्युत कनेक्शन कराने तथा कार्य में देरी के लिए जिम्मेदार ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

फ़ैसल ख़ान लाला ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों पर अपने ही पार्टी के जनप्रतिनिधियों से भी जवाबदेही मांगने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि जनहित सर्वोपरि है और क्षेत्रवासियों की सुरक्षा से जुड़े इस कार्य को अब और लंबित नहीं रखा जाना चाहिए।

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
स्थान: रामपुर
ब्यूरो चीफ: रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज