मुंबई में चिचोली के पत्रकारों का सम्मान
राष्ट्रीय महाधिवेशन में अकरम खान पटेल और तोप कुमार पटेल को मिला सम्मान
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
मुंबई/चिचोली। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट का चौथा राष्ट्रीय महाधिवेशन मुंबई में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। देशभर से पहुंचे वरिष्ठ एवं गणमान्य पत्रकारों ने अधिवेशन में सहभागिता की और पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।
इस राष्ट्रीय आयोजन में मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की चिचोली तहसील से वरिष्ठ पत्रकार अकरम खान पटेल एवं तोप कुमार पटेल ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता एवं सक्रिय सहभागिता के लिए दोनों पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
उन्हें प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैयद खालिद कैश, महासचिव शशि दीप, फिल्म अभिनेता गिरीश थापर एवं भारत सरकार के मंत्री द्वारा सम्मान प्रदान किया गया।
अधिवेशन में बैतूल जिले से करीब एक दर्जन पत्रकारों ने सहभागिता की। बैतूल जिले की टीम ने कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए मंच संचालन से लेकर पुरस्कार वितरण तक की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।
मुंबई में आयोजित इस राष्ट्रीय अधिवेशन में चिचोली के पत्रकारों को मिले सम्मान से स्थानीय पत्रकारिता जगत में खुशी का माहौल है। पत्रकार साथियों एवं शुभचिंतकों ने अकरम खान पटेल और तोप कुमार पटेल को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें