🌾 देशभर के किसान संगठनों से सीधा संवाद करेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
नई दिल्ली। समृद्ध एवं आत्मनिर्भर किसान तथा अन्नदाताओं की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान देशभर के प्रमुख किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद करेंगे।
यह संवाद 10 सितंबर को अपराह्न 4 बजे नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से प्रमुख किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
इस दौरान किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, उनकी समस्याओं, कृषि क्षेत्र की चुनौतियों तथा किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों को लेकर चर्चा होने की संभावना है। संवाद के माध्यम से किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए जाएंगे, ताकि किसानों को और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।
केंद्र सरकार की ओर से किसानों की आय, कृषि उत्पादन, ग्रामीण विकास और अन्नदाताओं की सुरक्षा को लेकर विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों पर लगातार जोर दिया जा रहा है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री और किसान संगठनों के बीच होने वाला यह सीधा संवाद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
समाचार सेवा – देशभर से



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें