| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 


उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती-2025: PET परीक्षा की तारीख बदली, 14 सितंबर से होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के अंतर्गत आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तारीख में बदलाव किया है।



प्रदेश में सक्रिय मानसून को देखते हुए 8 सितंबर 2026 से निर्धारित PET परीक्षा को अब 14 सितंबर 2026 से आयोजित किया जाएगा। परीक्षा प्रदेश की विभिन्न पीएसी वाहिनियों एवं रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित होगी।

बोर्ड के अनुसार, अभ्यर्थियों के संशोधित प्रवेश पत्र 10 सितंबर 2026 को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।


अभ्यर्थियों को संशोधित प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र, तिथि और समय के अनुसार निर्धारित स्थान पर उपस्थित होना होगा।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पूर्व निर्धारित तिथियों के लिए जारी किए गए प्रवेश पत्र अब मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।

अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करें।

— परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज