जिलाधिकारी रामपुर से मिले RLD प्रदेश महासचिव मोहम्मद उस्मान बबलू, बाढ़ व जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा
जन-जन की आवाज न्यूज़
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट रामपुर
रामपुर। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव एवं रोहिलखंड प्रभारी तथा पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान बबलू ने आज जिलाधिकारी रामपुर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिलाधिकारी के सामने रखा।
मुलाकात में आयुष्मान कार्ड, अंत्योदय राशन कार्ड तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मोहम्मद उस्मान बबलू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे इंतजाम सराहनीय हैं।
उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा बाढ़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लगातार जायजा लिया जा रहा है, जिससे ग्रामीण जनता को समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
प्रदेश महासचिव ने जिलाधिकारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके रामपुर आने के बाद गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
मोहम्मद उस्मान बबलू ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा रामपुर के लोकप्रिय विधायक आकाश सक्सेना के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच रहा है।
उन्होंने दावा किया कि सरकार की नीतियों और विकास कार्यों के चलते 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें