| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 संगठन की मजबूती ही प्राथमिकता, हर कार्यकर्ता को निभानी होगी सक्रिय भूमिका: हरीश गंगवार

भाजपा की संगठनात्मक जिला बैठक में मंडल कार्यसमिति सत्यापन और प्रवास योजना पर हुआ मंथन

रामपुर,  भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में मंगलवार को जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार की अध्यक्षता तथा जिला प्रभारी राजा वर्मा की उपस्थिति में संगठनात्मक जिला बैठक, मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।


बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि संगठन की मजबूती ही प्राथमिकता है और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और निरंतर प्रयासों के बल पर मजबूत हो रहा है।


उन्होंने मंडल स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठनात्मक जिम्मेदारियों से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यशाला में मंडल कार्यसमिति के सत्यापन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। मंडलों की संगठनात्मक संरचना, पदाधिकारियों के दायित्व और कार्यसमिति की सक्रियता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।


वहीं, आगामी प्रवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर रणनीति तैयार की गई, ताकि पार्टी के कार्यक्रमों और अभियानों को बूथ स्तर तक पहुंचाया जा सके।


जिला प्रभारी राजा वर्मा ने संगठनात्मक कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और बेहतर आपसी समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने मंडल प्रभारियों एवं पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर प्रवास कर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया।


बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता, सुरेश गंगवार, रविंद्र सिंह, रवि, जगपाल सिंह यादव, अर्जुन रस्तोगी, जिला मीडिया प्रभारी आकाश सक्सेना, प्रदीप गुप्ता, करतार सिंह लोधी, विवेक रुहेला, दीपक गुप्ता, विकास दीक्षित, श्रेया मदन, श्वेता शर्मा, अमृता रंधावा, डॉली रंधावा, मनु सक्सेना, कुंवर बहादुर, सुनील मौर्य, विक्रम सिंह, अनु सक्सेना, आंगन लोधी, सुखदेव चीमा, शुभम सक्सेना, ओम प्रकाश लोधी, संतोष सिंह खैरा, भव्य उप्पल, दर्शन लोधी, कमल लोधी, इंद्रजीत यदुवंशी, नरेंद्र सिंह सहित सभी मंडलों के प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रवासी, संयोजक एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट 

 जन जन की आवाज न्यूज़ 24 रामपुर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज