चमरौआ विधानसभा में AIMIM का जनसैलाब, दोनों जनसभाएं रहीं कामयाब
चमरौआ की अवाम ने मजलिस के प्रति दिखाया उत्साह और समर्थन
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान रिपोर्ट
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जनाब मेहताब चौहान का रविवार को चमरौआ विधानसभा क्षेत्र-35 का दौरा पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए उत्साह से भरा रहा। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र में दो स्थानों पर जनसभाओं का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
पहली जनसभा ग्राम हरेटा में दोपहर करीब 1:30 बजे आयोजित हुई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मेहताब चौहान ने पार्टी के मिशन, संगठन को मजबूत करने और अवाम के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही। जनसभा में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इसके बाद कस्बा नगलिया आकिल में मदीना मस्जिद के सामने शाम करीब 4:30 बजे दूसरी जनसभा आयोजित की गई। यहां भी बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे। आयोजकों के अनुसार, सभा के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा जोश नजर आया और क्षेत्र में पार्टी के समर्थन में नारे लगाए गए।
कार्यक्रम के दौरान पश्चिमी प्रदेश महासचिव जनाब शादाब एस.के., जिला अध्यक्ष फरीदुज़ ज़फर रहमानी, जिला अध्यक्ष सलमान शाह सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह रहमानी ने दोनों स्थानों पर पहुंची अवाम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चमरौआ विधानसभा की जनता ने जिस तरह कार्यक्रमों में पहुंचकर अपना समर्थन और प्यार दिखाया है, वह पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह बढ़ाने वाला है। उन्होंने लोगों से इसी तरह अपना सहयोग और समर्थन बनाए रखने की अपील की।
दोनों जनसभाओं के सफल आयोजन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए उत्साहजनक कार्यक्रम बताया। स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला।
रिपोर्ट: रफीउल्लाह खान, ब्यूरो चीफ
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें