भगत सिंह की कुर्बानी को सलाम, इंसानियत के नाम लहू का पैग़ाम
रामपुर में AAP जिला कार्यालय पर रक्तदान शिविर, फैसल खान लाला समेत 15 लोगों ने किया रक्तदान
रामपुर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी (AAP) के रामपुर जिला कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में LLC ब्लड सेंटर की ओर से सेवाएं प्रदान की गईं। आयोजकों के अनुसार, शिविर में फैसल खान लाला समेत 15 लोगों ने रक्तदान किया।
प्रदेश प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य फैसल खान लाला ने स्वयं रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह को याद करने का एक सार्थक तरीका उनके बलिदान की भावना को मानव सेवा से जोड़ना है।
उन्होंने कहा कि रक्तदान का एक यूनिट किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। शिविर के माध्यम से लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील भी की गई।
इन लोगों ने किया रक्तदान:
फैसल खान लाला, जिला प्रवक्ता रय्यान खान, प्रांत सचिव शहजादे अली अंसारी, सभासद मौ. जफर, नगमा बी, जिला उपाध्यक्ष आयुष जौहरी, मोहसिन अली खान, माजिद खान, मौहम्मद सलीम, जिला सह-सचिव रहमत अली, मौहम्मद इमरान, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष साइम खान, तालिब नजम, गुलवेज खान और फरहान सैफी।
ये लोग रहे मौजूद:
जिला सचिव आलमगीर, फायजा बी, शाहीन बी, शहनाज मालिक, मामून खान, शाहरुख जमील खान, वसी खान, अरहम खान, फैसल मियां, मुकेश यादव, महेश सैनी, आदित्य शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जन-जन की आवाज न्यूज़ 24 रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें