बीजादेही थाने में नए एएसआई के व्यवहार को लेकर उठे सवाल, छोटे दुकानदारों में नाराजगी
रिपोर्टर: दुर्गेश यादव, मध्यप्रदेश हेड
जन जन की आवाज न्यूज़ 24
बैतूल। बीजादेही थाना क्षेत्र में हाल ही में पदस्थ हुए नए एएसआई के व्यवहार को लेकर छोटे दुकानदारों और स्थानीय लोगों में नाराजगी की चर्चा सामने आई है। आरोप है कि छोटे दुकानदारों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है, जिससे उनमें भय का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
लोगों का कहना है कि पुलिस की भूमिका आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना पैदा करने की होनी चाहिए। अब देखना होगा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और जांच के बाद क्या कार्रवाई सामने आती है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें