सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर में 95 लोगों की हुई स्वास्थ्य
वाराणसी। शैलपुत्री बस्ती में वृद्ध मित्र संस्था द्वारा हेल्पएज इंडिया के सहयोग से सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बुजुर्गों सहित कुल 95 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
शिविर के दौरान डॉ. नितिन राजपूत ने बुजुर्गों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की तथा उनका ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर स्तर मापा। फार्मासिस्ट मानवेंद्र सिंह ने चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार बुजुर्गों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं।
कम्युनिटी मोबिलाइज़र चंद्रशेखर कुमार ने शिविर के आयोजन तथा बुजुर्गों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में सहयोग किया। कमेटी ऑफिसर्स पूनम, प्रियांका और सीमा ने भी शिविर की व्यवस्थाओं एवं आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
आयोजकों के अनुसार शिविर में कुल 95 लोग पहुंचे, जिनमें 55 बुजुर्ग, 15 अनरजिस्टर्ड बुजुर्ग और 25 नॉन-एल्डरली लोग शामिल रहे।
शिविर में बुजुर्गों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, समय पर दवाइयां लेने, संतुलित आहार अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। जांच के दौरान सामने आई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दर्ज किया गया तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई।
रिपोर्ट: विजय कुमार वाराणसी
जन जन की आवाज न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें