| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

गांधीनगर में खुले पानी के गड्ढे में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत

  रिपोर्ट: अर्जुन कचनार इंदौर

जन जन की आवाज न्यूज़ 24

इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के नए बसेरा इलाके में खुले पानी के गड्ढे में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। हादसे के बाद मृतक बच्चे के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने क्षेत्र में खुले पड़े गड्ढों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।


जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 15 के नए बसेरा क्षेत्र में रहने वाले विशाल बडगूजर के 8 वर्षीय बच्चे की 20 सितंबर को टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे स्थित खुले पानी के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार सदमे में है।

परिजनों का कहना है कि खुले और गहरे गड्ढे की सुरक्षा को लेकर पहले से ही ध्यान दिया जाना चाहिए था, ताकि इस तरह की घटना को रोका जा सके।


हादसे की जानकारी मिलने के बाद भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के जिला सचिव पीयूष करोसिया अपने सहयोगियों के साथ मृतक बच्चे के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

पीयूष करोसिया ने दावा किया कि वार्ड क्रमांक 15 में कई खुले गड्ढे मौजूद हैं, जिन्हें समय रहते सुरक्षित नहीं किया गया तो भविष्य में भी हादसे हो सकते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र में मौजूद खुले गड्ढों को चिन्हित कर उनका भराव कराने अथवा उन्हें सुरक्षित तरीके से बंद कराने की मांग की।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी द्वारा सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

मृतक बच्चे की दादी ने भी मांग की कि जिस तरह का हादसा उनके परिवार के साथ हुआ, वैसा किसी अन्य परिवार के साथ न हो और खुले गड्ढों की सुरक्षा व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए।

अब देखने वाली बात होगी कि संबंधित प्रशासन और जिम्मेदार विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और क्षेत्र में मौजूद अन्य खुले गड्ढों को सुरक्षित करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

रिपोर्टर — अर्जुन कचनार, इंदौर
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 

 हर खबर, आप तक

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

🔗 हमारे सोशल मीडिया से जुड़ें


🌐 न्यूज़ पोर्टल:

"janjankiawaznews24.com" (https://reference-url-citation.invalid/0)


▶️ YouTube:

"@Janjankiawaznews24" (https://reference-url-citation.invalid/1)


📷 Instagram:

"@janjankiawaznews24" (https://reference-url-citation.invalid/2)


📘 Facebook:

"Facebook Page" (https://reference-url-citation.invalid/3)


✖️ X (Twitter):

"@akhileshdubpj" (https://reference-url-citation.invalid/4)


🔗 सभी सोशल मीडिया लिंक:

"Beacons – Jan Jan Ki Awaaz News 24" (https://reference-url-citation.invalid/5)


📞 चैनल से जुड़ने एवं समाचार/विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

7300 666 008


जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

हर खबर, आप तक

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज