| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 काशी-वडनगर सेवा संकल्प यात्राएं बढ़ाएंगी ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का भाव : योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ

वाराणसी, 17 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी और वडनगर के बीच शुरू हुई सेवा संकल्प यात्राएं ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के भाव को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी। काशी से उत्तर प्रदेश की 10 पवित्र नदियों का जल लेकर 10 यात्राएं अलग-अलग मार्गों से वडनगर जाएंगी, जबकि गुजरात की पावन नदियों का जल लेकर 10 यात्राएं वडनगर से काशी पहुंचेंगी।


मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश की नदियों का जल वडनगर में भगवान हाटकेश्वर महादेव को तथा गुजरात की नदियों का जल काशी में बाबा विश्वनाथ को अर्पित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यात्रा में शामिल युवा करीब 20 दिनों तक बाइक से सफर करेंगे। प्रतिदिन लगभग 100 किलोमीटर की यात्रा के साथ चार बड़े कार्यक्रम होंगे और विभिन्न राज्यों में लोगों से संवाद एवं सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

7 अक्टूबर को सेवा संकल्प के 25 वर्ष

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 7 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन प्रमुख के रूप में सेवा संकल्प के 25 वर्ष पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने “बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे” सेवा यात्रा को आगे बढ़ाया।

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के परिश्रम और साधना से देश में बदलाव दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि नया भारत सुरक्षा, विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

यूपी का जल वडनगर, गुजरात का जल पहुंचेगा काशी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वडनगर गुजरात की प्राचीन विरासत वाला नगर है। वहां हाटकेश्वर महादेव मंदिर से गुजरात की पावन नदियों का जल लेकर यात्राएं काशी आएंगी। वहीं काशी से बाबा विश्वनाथ का प्रसाद और उत्तर प्रदेश की 10 पवित्र नदियों का जल वडनगर पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि यात्राएं जिन राज्यों से गुजरेंगी, वहां काशी और वडनगर की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्ता को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी मिलने का दावा

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार की योजनाओं से गांव, गरीब, महिला और युवाओं के जीवन में बदलाव आया है। उन्होंने दावा किया कि युवाओं को बिना सिफारिश और लेनदेन के योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने स्टार्टअप इकोसिस्टम, स्टैंड अप इंडिया और डिजिटल इंडिया का भी उल्लेख किया।

चार करोड़ आवास और 12 करोड़ शौचालय का जिक्र

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि चार करोड़ लोगों को आवास, 12 करोड़ शौचालय और 11 करोड़ परिवारों तक उज्ज्वला योजना के माध्यम से स्वच्छ ईंधन पहुंचा है। उन्होंने आयुष्मान भारत के तहत 60 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य कवर तथा 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिए जाने का भी उल्लेख किया।

भारत के आर्थिक विकास का किया उल्लेख

योगी ने सड़क, रेल, हवाई और मेट्रो कनेक्टिविटी के विस्तार के साथ नमो भारत, वंदे भारत और अमृत भारत जैसी सेवाओं का जिक्र किया। उन्होंने सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन और रोबोटिक्स के क्षेत्र में भारत की प्रगति की बात कही।

विरासत और विकास के समन्वय पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि नया भारत विकास के साथ अपनी विरासत का सम्मान कर रहा है। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या, मां विंध्यवासिनी धाम, प्रयागराज महाकुंभ, केदारपुरी, बद्रीनाथ धाम और महाकाल महालोक का उल्लेख करते हुए इसे विरासत और विकास का समन्वय बताया।

कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी सहित कई नेता मौजूद रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की और 2047 तक आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के संकल्प की बात कही।

रिपोर्ट : विजय कुमार

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज