यूपी राज्य बैडमिन्टन प्रतियोगिता में बनारस के खिलाड़ियों का दबदबा
65+ आयु वर्ग में वाराणसी के आरएन सरकार ने पुरुष एकल, युगल और मिश्रित युगल में जीते तीन स्वर्ण पदक
वाराणसी। गाजियाबाद में 12 से 14 सितम्बर तक आयोजित योनेक्स सनराइज उत्तर प्रदेश स्टेट मास्टर्स रैंकिंग बैडमिन्टन प्रतियोगिता में वाराणसी के मास्टर्स बैडमिन्टन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में कुल 9 पदक अर्जित किए। इनमें चार स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।
प्रतियोगिता में 65+ आयु वर्ग में वाराणसी के आरएन सरकार (बाला) ने पुरुष एकल, पुरुष युगल और मिश्रित युगल में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए और तिहरा खिताब हासिल किया।
महिला एकल 50+ आयु वर्ग में नीलम सिंह (वाराणसी) ने रजत पदक जीता। वहीं महिला युगल 50+ आयु वर्ग में नीलम सिंह (वाराणसी) और कल्पना सिंह (लखनऊ) की जोड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया
पुरुष एकल 55+ आयु वर्ग में डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया। पुरुष एकल 60+ आयु वर्ग में वाराणसी के वीरेन्द्र कुमार सिंह को बरेली के मृदुल बतरा ने 21-10, 21-10 से पराजित किया, जिसके बाद उन्हें कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
इसी आयु वर्ग के पुरुष एकल में वाराणसी के सुरेन्द्र कुमार मिश्र को फाइनल मुकाबले में मृदुल बतरा ने 21-17, 21-17 से हराया। सुरेन्द्र कुमार मिश्र ने रजत पदक अर्जित किया।
पुरुष युगल 60+ आयु वर्ग में एके मिश्रा (वाराणसी) और त्यागी (गाजियाबाद) की जोड़ी फाइनल में पराजित होकर दूसरे स्थान पर रही और रजत पदक हासिल किया।
वाराणसी के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर जिला बैडमिन्टन संघ बनारस के पदाधिकारियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्टर — विजय कुमार बनारस
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें