वाराणसी पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा प्रहार, 58 साइबर गैंग का पर्दाफाश
वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल के निर्देशन में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पिछले एक वर्ष में 58 साइबर गैंग का पर्दाफाश कर 277 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
डिजिटल अरेस्ट के 5 मामलों में 36 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और करीब 1.20 करोड़ रुपये की धनराशि व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। वहीं 15 अवैध कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ कर 175 आरोपियों को जेल भेजा गया।
साइबर क्राइम पुलिस ने 16,982 NCRP शिकायतों का निस्तारण किया। कार्रवाई के दौरान करीब 25 करोड़ रुपये की ठगी की धनराशि होल्ड कराई गई, जबकि 4.5 करोड़ रुपये पीड़ितों के खातों में वापस कराए गए।
इसके अलावा साइबर अपराध में इस्तेमाल 10,176 मोबाइल नंबर और 8,262 मोबाइल डिवाइसों के IMEI ब्लॉक कराए गए। 21 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और साइबर अपराधियों के चंगुल से 550 लोगों को रेस्क्यू कराया गया।
पुलिस द्वारा साइबर अपराध के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर 25 हजार से अधिक लोगों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए गए।
⚠️ पुलिस की अपील
बैंकिंग जानकारी, OTP, PIN, CVV और पासवर्ड किसी से साझा न करें। संदिग्ध लिंक या APK डाउनलोड न करें। ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
सतर्क रहें—सुरक्षित रहें।
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
विजय कुमार वाराणसी





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें