| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 फ्रेट विलेज के भूमि अधिग्रहण के विरोध में निकाला शांति मार्च

भिक्षुओं और अनुयायियों ने शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखने का लिया संकल्प

रामनगर (वाराणसी)। फ्रेट विलेज और कथित जबरन भूमि अधिग्रहण के विरोध में चल रहे धरने के एक वर्ष पूरा होने पर रविवार को धरने के 365वें दिन टेंगरा मोड़ चौराहे से शांति मार्च निकाला गया। धम्म लर्निंग सेंटर, सारनाथ वाराणसी के विहाराधिपति पूज्य भंते चंद्रिमा थेरो के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में भिक्षुओं एवं अनुयायियों ने भाग लिया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता तथागत बिहार के अध्यक्ष अमरीश प्रसाद कुशवाहा एवं पूर्व प्रधान गोपाल मौर्य ने की। शांति मार्च के दौरान तथागत बौद्ध विहार एवं लोना माता समाधि स्थल को बचाने की मांग उठाई गई।

वक्ताओं ने कहा कि धर्मस्थल की रक्षा के लिए वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के समक्ष अपनी मांगें लगातार रखी जाएंगी और मांग पूरी होने तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।

वक्ताओं ने शासन की कथित दोहरी नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर विभिन्न धर्मस्थलों के विकास और संरक्षण पर जोर दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर एक अन्य धर्मस्थल को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना था कि यह धर्मस्थल लाखों लोगों की आस्था और प्रेरणा का केंद्र है।

कार्यक्रम में पूज्य भंते चंद्रमा महाथेरो, पूज्य भंते बुद्ध ज्योति, अमरेश प्रसाद कुशवाहा, वीरेंद्र मौर्य, विद्याधर राम, धीरज, नंदलाल, संतोष मौर्य, अधिवक्ता विनय मौर्य, चंद्र प्रकाश मौर्य, बाबूलाल मौर्य, रमेश मौर्य, अशोक मौर्य, सुजीत कुमार राव, वीरेंद्र गौतम, मस्तराम मौर्य, संतराम चंद्र, प्रकाश, अखिलेश सिंह, सतनारायण मौर्य, बच्चा लाल मौर्य, सुरेश मौर्य, सारनाथ के श्यामसुंदर यादव, डॉ. इंद्रजीत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव वीरेंद्र सिंह मौर्य ने किया।

रिपोर्ट: विजय कुमार वाराणसी

जन जन की आवाज न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज