धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, चार आरोपी पकड़े
🎤 रिपोर्ट: दुर्गेश यादव, मध्यप्रदेश हेड
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
बैतूल। जिले के आमला थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन से जुड़ी गतिविधियों के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर लोगों को हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप है। मामले में पुलिस द्वारा साक्ष्य जुटाकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं मुलताई एसडीओपी एस.के. सिंह के नेतृत्व में आमला थाना पुलिस को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान गणपत सोनवाने, इनोद जानेथन, रमेश अतुलकर, भाऊराव चन्देलकर और सुनील निगले के नाम सामने आए। आरोप है कि ये लोग लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने की गतिविधियों में शामिल थे। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर धर्म परिवर्तन से संबंधित गतिविधियों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश ठाकुर, उपनिरीक्षक अवधेश वर्मा, उपनिरीक्षक नितिन उईके, प्रधान आरक्षक 294 कमलेश धुर्वे, प्रधान आरक्षक 258 आनंद कसोटिया, आरक्षक 719 तिलक, आरक्षक 105 नरेन्द्र, आरक्षक 380 ओमप्रकाश एवं आरक्षक 72 रोहन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें