| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव के नेतृत्व में जल जन-संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ: अकरम खान पटेल, बैतूल

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

चिचोली/चिरापाटला, बैतूल 

बैतूल। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव के नेतृत्व में गुरुवार को चिचोली क्षेत्र के चिरापाटला में जल जन-संकल्प यात्रा का जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया। वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही यात्रा का शाम करीब 5 बजे चिरापाटला में आगमन हुआ।


यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान स्वल्पाहार कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक मौजूद रहे।

इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा जल संरक्षण और जनसेवा के संकल्प को लेकर निकाली जा रही है। उन्होंने लोगों से जल संरक्षण के प्रति जागरूक होने और ऐसे जनहितकारी अभियानों में सहयोग करने की अपील की।


स्वागत कार्यक्रम के बाद यात्रा शाम करीब 6 बजे चिचोली के लिए रवाना हुई। चिचोली पहुंचने पर नगरीय अमले एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी जी.आर. देशमुख के नेतृत्व में प्रशासनिक स्वागत एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था चिचोली थाना प्रभारी हरि ओम पटेल के नेतृत्व में संभाली गई। पुलिस एवं प्रशासन की मुस्तैदी के चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और किसी प्रकार की अव्यवस्था सामने नहीं आई।

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
हर खबर, आप तक

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज