| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

दो करोड़ के वाटर पार्क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

पश्चिम वन मंडल की सावलिगढ़ रेंज में निर्माण कार्य की जांच की मांग

रिपोर्ट: दुर्गेश यादवमध्यप्रदेश हेड, 

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24



बैतूल। पश्चिम वन मंडल की सावलिगढ़ रेंज में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे वाटर पार्क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्य में निर्धारित मापदंडों और गुणवत्ता का पालन नहीं किए जाने के आरोप सामने आए हैं।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही रेत और बजरी की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि निर्माण स्थल पर मौजूद कुछ मजदूरों ने भी इस्तेमाल की जा रही रेत को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले निर्माण में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री का उपयोग किया जाना चाहिए।

ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य में निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है, तो इससे पूरे प्रोजेक्ट की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि करीब दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस वाटर पार्क में निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निगरानी किस स्तर पर की जा रही है।


स्थानीय लोगों ने मांग की है कि संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी निर्माण स्थल का मौके पर निरीक्षण करें और इस्तेमाल की जा रही निर्माण सामग्री का तकनीकी एवं गुणवत्ता परीक्षण कराया जाए। साथ ही निर्माण कार्य की स्वीकृत राशि, तकनीकी स्वीकृति, कार्य एजेंसी, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता तथा अब तक किए गए भुगतान से संबंधित जानकारी भी सार्वजनिक किए जाने की मांग उठाई गई है।

लोगों का कहना है कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल की पुष्टि होती है, तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही निर्माण कार्य को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरा कराने की मांग भी की गई है।

डीएफओ ने कहा—तत्काल जांच करवाता हूं

मामले को लेकर पश्चिम वन मंडल के डीएफओ से फोन पर संपर्क कर जानकारी ली गई। इस संबंध में डीएफओ ने बताया कि “तत्काल जांच करवाता हूं।”

अब देखने वाली बात होगी कि विभागीय जांच में निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही सामग्री और निर्माण की गुणवत्ता को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की वास्तविक स्थिति क्या सामने आती है।

रिपोर्ट: दुर्गेश यादवमध्यप्रदेश हेड, 

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

🔗 हमारे सोशल मीडिया से जुड़ें


🌐 न्यूज़ पोर्टल:

"janjankiawaznews24.com" (https://reference-url-citation.invalid/0)


▶️ YouTube:

"@Janjankiawaznews24" (https://reference-url-citation.invalid/1)


📷 Instagram:

"@janjankiawaznews24" (https://reference-url-citation.invalid/2)


📘 Facebook:

"Facebook Page" (https://reference-url-citation.invalid/3)


✖️ X (Twitter):

"@akhileshdubpj" (https://reference-url-citation.invalid/4)


🔗 सभी सोशल मीडिया लिंक:

"Beacons – Jan Jan Ki Awaaz News 24" (https://reference-url-citation.invalid/5)


📞 चैनल से जुड़ने एवं समाचार/विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

7300 666 008


जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

हर खबर, आप तक


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज