रविदास गेट का अतिक्रमण हटाकर रास्ता खोलने के निर्देश
अतिक्रमण के चलते रोज लगता है जाम
वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने लंका स्थित रविदास गेट के आसपास अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। इससे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से आने-जाने वाले वाहनों को राहत मिलने की उम्मीद है।
लंका स्थित रविदास गेट से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर जाने वाली सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य नगर निगम की ओर से पिछले दिनों शुरू कराया गया था। इस दौरान कई अतिक्रमण हटाए गए थे। इसके बावजूद रविदास गेट के आसपास अतिक्रमण पूरी तरह नहीं हटाए जाने के कारण यहां जाम की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ।
बताया गया है कि रविदास गेट के बगल में स्थित एक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स की ओर से लंबे-चौड़े भूभाग पर कब्जा कर गेट लगा दिया गया है। इसके अलावा वहां कथित रूप से अवैध पार्किंग भी बना दी गई है। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है और आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
इसके अलावा रविदास गेट के आसपास स्थित एक धर्मस्थल और पराग दूध का बूथ भी यातायात में व्यवधान पैदा कर रहे हैं। नगर आयुक्त ने अतिक्रमण हटाने के साथ ही पराग बूथ की जांच कराने के भी निर्देश दिए हैं।
ज्ञात हो कि इस मार्ग का निर्माण पूर्व नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के कार्यकाल में सीएम ग्रिड योजना के तहत कराया गया था। उस दौरान मार्ग के आसपास मौजूद कई अतिक्रमणों को लाल निशान लगाकर चिह्नित किया गया था और उन्हें हटवाया गया था।
अब नगर आयुक्त के निर्देश के बाद रविदास गेट के आसपास बचे अतिक्रमणों को हटाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि अतिक्रमण हटने के बाद इस मार्ग पर लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी।
जन जन की आवाज न्यूज़ 24
रिपोर्ट: विजय कुमार वाराणसी
2
https://www.yout
https://www.instagram.com/janjankiawaznews24/�
Facebook:
htt
https://beacons.ai/janjankianews24�


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें