| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

बीएचयू में अंतर-संकाय शतरंज प्रतियोगिता 2026-27 शुरू

पुरुष वर्ग में 10 और महिला वर्ग में 11 टीमें ले रहीं हिस्सा

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के तत्वावधान में तीन दिवसीय अंतर-संकाय शतरंज (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 14 से 16 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन यूएसबी, बीएचयू के सेमिनार हॉल में किया जा रहा है।


प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राएं अपनी शतरंज प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। पुरुष वर्ग में 10 टीमें तथा महिला वर्ग में 11 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। दोनों वर्गों में कुल चार चक्र खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के पहले दिन दोनों वर्गों में एक-एक चक्र आयोजित किया गया, जबकि दूसरे दिन दो चक्र और अंतिम दिन एक चक्र आयोजित किया जाएगा।

प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि आर.पी. सेन, सीएमओ, यूनिवर्सिटी हेल्थ सेंटर कॉम्प्लेक्स, बीएचयू उपस्थित रहे। इस अवसर पर यूएसबी, बीएचयू की उपाध्यक्ष प्रो. अर्चना सिंह, महासचिव प्रो. ए.के. नेमा तथा आयोजन सचिव डॉ. प्रदीप खलको सहित विश्वविद्यालय के कई अधिकारी एवं खेल पदाधिकारी मौजूद रहे।

आयोजन में डिप्टी डायरेक्टर डॉ. खुर्शीद अहमद एवं डॉ. धीरेंद्र तिवारी, असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. रोबिन सिंह, डॉ. वैभव राय, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. प्रियंका यादव एवं डॉ. हरिराम यादव, सेक्रेटरी डॉ. कविता वर्मा एवं डॉ. दीपक डोगरा उपस्थित रहे।


विभिन्न संकायों के स्पोर्ट्स इंचार्ज के रूप में आरजीएससी से डॉ. किरण आर्या, शिक्षा संकाय से प्रो. संजय सोनकर, विज्ञान संस्थान से प्रो. निर्मल होरो तथा डीएवी से प्रो. मिनू लकड़ा प्रतियोगिता के दौरान मौजूद रहे। शतरंज के चेयरमैन प्रो. श्रेष्ठ यादव भी आयोजन में उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के सुचारु संचालन की जिम्मेदारी चीफ आर्बिटर साहब अहमद फारूकी के साथ सुजीत चौधरी एवं ऋषि पांडेय निर्णायक मंडल द्वारा संभाली जा रही है। आयोजन में स्टाफ सदस्यों राजेश कश्यप, प्रहलाद, राजकुमार, विजय एवं बहादुर का सहयोग रहा। वहीं ग्राउंड स्टाफ के शीतला, राजेंद्र एवं नरेश प्रतियोगिता के संचालन में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी अपनी रणनीतिक क्षमता, एकाग्रता, धैर्य और शतरंज कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना विकसित करने के साथ-साथ तार्किक एवं रणनीतिक सोच को बढ़ावा देना है।

रिपोर्टर — विजय कुमार
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 | वाराणसी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज