| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 खेत में मक्का और तुअर की फसल के बीच उगा रखे थे गांजे के पौधे, 175 पौधे जब्त

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

ब्यूरो चीफ बैतूल – अकरम खान पटेल

बैतूल। बीजादेही थाना पुलिस ने ग्राम ढोढरामउ में अवैध गांजा खेती के मामले में कार्रवाई करते हुए खेत से 175 नग गांजे के हरे पौधे जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार जब्त पौधों का कुल वजन 39 किलो 800 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 56 हजार रुपये बताई गई है।


पुलिस के मुताबिक, 19 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम ढोढरामउ निवासी प्रेमलाल काजले ने अपने खेत में बनी झोपड़ी के आसपास मक्का और तुअर की फसल के बीच गांजे के पौधे उगा रखे हैं। सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस टीम स्वतंत्र साक्षियों के साथ हरदु वाला टेकड़ा स्थित खेत पर पहुंची।

तलाशी के दौरान खेत में मक्का और तुअर की फसल के बीच बड़ी संख्या में गांजे के पौधे मिले। पुलिस ने मौके पर पौधों की गिनती की, जिसमें 175 पौधे पाए गए। इनकी ऊंचाई करीब 3 से 8 फीट बताई गई है।

पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक कांटे से पौधों का वजन कराया, जो कुल 39.800 किलोग्राम निकला। नियमानुसार दो नमूने, प्रत्येक 400 ग्राम, अलग किए गए और शेष गांजे के पौधों को पैक कर सीलबंद किया गया।

इस मामले में थाना बीजादेही में अपराध क्रमांक 68/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।

एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

पुलिस के अनुसार प्रकरण में प्रेमलाल काजले पिता श्यामलाल काजले, निवासी ग्राम ढोढरामउ को गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी शाहपुर सेफा हाशमी के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी बीजादेही निरीक्षक रामकुमार मीणा, उपनिरीक्षक जी.एस. बिल्लौरे, प्रधान आरक्षक गजानंद, प्रधान आरक्षक अरविंद राजपूत, आरक्षक सौरभ राजोरे सहित थाना बीजादेही पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों की अवैध खेती, बिक्री और तस्करी की जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 | बैतूल

रिपोर्ट: अकरम खान पटेल, ब्यूरो चीफ बैतूल

🔗 हमारे सोशल मीडिया से जुड़ें


🌐 न्यूज़ पोर्टल:

"janjankiawaznews24.com" (https://reference-url-citation.invalid/0)


▶️ YouTube:

"@Janjankiawaznews24" (https://reference-url-citation.invalid/1)


📷 Instagram:

"@janjankiawaznews24" (https://reference-url-citation.invalid/2)


📘 Facebook:

"Facebook Page" (https://reference-url-citation.invalid/3)


✖️ X (Twitter):

"@akhileshdubpj" (https://reference-url-citation.invalid/4)


🔗 सभी सोशल मीडिया लिंक:

"Beacons – Jan Jan Ki Awaaz News 24" (https://reference-url-citation.invalid/5)


📞 चैनल से जुड़ने एवं समाचार/विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

7300 666 008


जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

हर खबर, आप तक

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज