पेड़ की छाया में बच्चों ने ली पर्यावरण की शिक्षा
वाराणसी। श्रीनगर कॉलोनी, अकथा-पहड़िया स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। 137 सीईटीएफ, 39 जीआर गंगा टास्क फोर्स एवं नमामि गंगे गंगा विचार मंच की ओर से ‘पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भागीदारी’ कार्यक्रम के तहत पर्यावरण साक्षरता मुहिम चलाई गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व सूबेदार जगदीश चंद एवं जिला संयोजक शिवम अग्रहरि ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण और प्रकृति के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों ने पेड़ की छाया में बैठकर पर्यावरण से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें सीखीं और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण अभियान में भी हिस्सा लिया। फावड़े और खुरपी लेकर नन्हे हाथों ने विद्यालय परिसर में दर्जनों पौधे लगाए। आयोजकों ने बच्चों को पौधों की देखभाल करने और अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नलिनी पाठक ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी समझाते हुए कहा कि प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी जरूरी है। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका यादव ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में निरंतर भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर गंगा सेवक जय विश्वकर्मा, पद्मावती चतुर्वेदी, ममता सिंह, हृदयांश सिंह, सुरेंद्र सिंह, भीम सिंह, राजेश शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: विजय कुमार
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24, वाराणसी
🔗 हमारे सोशल मीडिया से जुड़ें
🌐 न्यूज़ पोर्टल:
https://janjankiawaznews24.com�
▶️ YouTube:
https://www.youtube.com/@Janjankiawaznews24�
📷 Instagram:
https://www.instagram.com/janjankiawaznews24/�
Facebook:
https://www.facebook.com/share/1DVuUcgrGq/
✖️ X (Twitter):
https://x.com/akhileshdubpj
🔗 सभी सोशल मीडिया लिंक:
https://beacons.ai/janjankiawaznews24�

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें