| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी अंदलीब रहमान ने दाखिल किया नामांकन

रामपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 13 में होने वाले उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी अंदलीब रहमान ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान प्रदेश प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य फैसल खां लाला तथा जिला अध्यक्ष अंसार अहमद सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


नामांकन के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर फैसल खां लाला ने कहा कि कुछ रिश्ते केवल रिश्ते नहीं होते, बल्कि पूरे मोहल्ले की पहचान बन जाते हैं। उन्होंने मरहूम महफ़ूज़-उर-रहमान ख़ान को याद करते हुए कहा कि वह वार्ड संख्या 13 के लोगों के लिए केवल सभासद नहीं, बल्कि सुख-दुःख में जनता के साथ खड़े रहने वाले व्यक्ति थे।

उन्होंने कहा कि महफ़ूज़-उर-रहमान ख़ान ने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा जनसेवा में बिताया और लोगों के साथ उनके संबंध केवल राजनीति तक सीमित नहीं थे, बल्कि आपसी विश्वास और अपनत्व पर आधारित थे। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ वार्ड के लोगों में भी गहरा खालीपन पैदा हुआ।


उन्होंने कहा कि उनके निधन के बाद वार्ड संख्या 13 में सभासद पद के लिए उपचुनाव हो रहा है और आम आदमी पार्टी ने उनकी बेटी अंदलीब रहमान को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि बेटी अपने पिता की कमी पूरी नहीं कर सकती, लेकिन उनके विचारों और जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास कर सकती है।


अंदलीब रहमान ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि वह अपने पिता की जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाने और जनता के बीच रहकर काम करने का प्रयास करेंगी।

पार्टी की ओर से वार्ड संख्या 13 के मतदाताओं से 13 अक्टूबर को अंदलीब रहमान के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अंसार अहमद, सभासद मौहम्मद जफर, सभासद यासीन उर्फ गुड्डू, सभासद सरफराज गुड्डू, सभासद आरिफ सिकंदर राजू, सभासद वकील अहमद, सभासद हबीब अहमद, सभासद मौ. तारिक, सभासद शारिक परवेज, सभासद मौ. वकील, सभासद अब्दुल अय्यूब, सभासद फैजान सैफी, सभासद वकील हैदराबादी, सभासद नियाज अहमद, सभासद बशीर अहमद, मकसूद खान, गुलवेज खां, नगमा खान, शाहीन बी, फायजा बी, महबूब जहां, समीना बी, रिजवान खां, जाहिद अंसारी, इकबाल हुसैन, आयुष जौहरी, शिराज अहमद, मुन्ने अली, सलीम अहमद, एजाज अहमद, रईस उद्दीन, इकरार अहमद, जावेद हबीब, एहफाज खां, राशिद अली, फैज खां, आमिर खां, नासिर हुसैन, दानिश खां, तसलीम खां, अब्दुल समद, रेहान खां, उवैज खां, एहतेशाम खान, तालिब खान, आशु अंसार, आरिश खां, मामून खां, रय्यान खां, जुबैर मियां, नजम खां, तालिब शम्सी, जव्वाद जुबैर, अलीम नवाज, अरहम खां, आलमगीर, ऋषि पाल, मुकेश यादव, भीम सिंह, इंद्रमणि, महेश सैनी आदि मौजूद रहे।

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 | समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
स्थान: रामपुर
रिपोर्ट: यूसुफ, जिला रिपोर्टर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज