| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

पंडित कमलापति त्रिपाठी की 121वीं जयंती मनाई गई

इंग्लिशियालाइन स्थित प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया श्रद्धापूर्वक स्मरण

वाराणसी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं काशी गौरव पंडित कमलापति त्रिपाठी की हिन्दी तिथि के अनुसार 121वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में खजुरी में आयोजित होने वाले बृहद जयंती समारोह से पूर्व प्रातः 10 बजे इंग्लिशियालाइन स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा स्थल पर पार्टीजनों एवं समर्थकों ने एकत्र होकर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने पंडित जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता पंडित विजय शंकर पाण्डेय ने कहा कि पंडित कमलापति त्रिपाठी बाल्यकाल से ही महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित थे और देश की स्वतंत्रता के लिए चलाए जा रहे आंदोलन में सक्रिय रूप से कूद पड़े थे। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के साथ-साथ देश और समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


उन्होंने कहा कि पंडित कमलापति त्रिपाठी का जीवन त्याग, संघर्ष, सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। आज देश जिस दौर से गुजर रहा है, उसमें पंडित जी के विचार, आदर्श और चिंतन पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो उठे हैं। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में एकता, भाईचारा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत किया जा सकता है।

कार्यक्रम संयोजक एवं वरिष्ठ नेता विजय शंकर मेहता ‘बिज्जी महराज’ ने कहा कि पंडित कमलापति त्रिपाठी की महान विरासत केवल राजनीतिक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने समाज और देश के लिए जो मूल्य एवं मान्यताएं स्थापित कीं, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि पंडित जी के आदर्शों को आत्मसात करके ही देश और समाज को एकजुट एवं सशक्त बनाया जा सकता है।

उन्होंने उपस्थित लोगों से पंडित कमलापति त्रिपाठी के विचारों और उनके संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के सह-संयोजक युवा नेता विपिन मेहता ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर बैजनाथ सिंह, आनंद मिश्रा, डॉ. उमापति उपाध्याय, दिलीप चौबे, उदय सिंह, पवन खन्ना, मयंक चौबे, कमलाकांत पाण्डेय, गोरख यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने पंडित कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों एवं विचारों को स्मरण किया।

रिपोर्टर — विजय कुमार
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज