गर्ल्स हॉस्टल में ओडिशा की छात्रा की संदिग्ध मौत, हड़कंप
लोहता के धन्नीपुर स्थित स्नेह दीप गर्ल्स हॉस्टल में हुई घटना
चांदपुर स्थित सरस्वती कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी मृतका
फोरेंसिक व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
पुलिस ने हॉस्टल का सीसीटीवी डीवीआर कब्जे में लिया
लोहता, वाराणसी । लोहता थाना क्षेत्र के धन्नीपुर स्थित स्नेह दीप गर्ल्स हॉस्टल में ओडिशा की 17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान अनामिका, निवासी बिसरा संतोषपुर, ओडिशा के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम बेनिडिग एक्का बताया गया है। अनामिका चांदपुर स्थित सरस्वती कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी।
जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब एक बजे हॉस्टल में छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत होने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही लोहता पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा में रखवाया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को धन्नीपुर स्थित हॉस्टल में फोरेंसिक टीम के साथ लोहता थाना प्रभारी अभिजीत सिंह भी पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया है, ताकि घटना से पहले और बाद की गतिविधियों की जांच की जा सके। पुलिस हॉस्टल में मौजूद छात्राओं और अन्य संबंधित लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।
फिलहाल छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
बताया जाता है कि अनामिका पिछले करीब तीन वर्षों से लोहता के धन्नीपुर गांव स्थित स्नेह दीप गर्ल्स हॉस्टल में अपनी सहेलियों के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी। अचानक हुई उसकी मौत से हॉस्टल में रह रही अन्य छात्राओं और आसपास के लोगों में भी हड़कंप की स्थिति है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जन जन की आवाज न्यूज़ 24
विजय कुमार वाराणसी
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
🔗 हमारे सोशल मीडिया से जुड़ें
🌐 न्यूज़ पोर्टल:
"janjankiawaznews24.com" (https://reference-url-citation.invalid/0)
▶️ YouTube:
"@Janjankiawaznews24" (https://reference-url-citation.invalid/1)
📷 Instagram:
"@janjankiawaznews24" (https://reference-url-citation.invalid/2)
📘 Facebook:
"Facebook Page" (https://reference-url-citation.invalid/3)
✖️ X (Twitter):
"@akhileshdubpj" (https://reference-url-citation.invalid/4)
🔗 सभी सोशल मीडिया लिंक:
"Beacons – Jan Jan Ki Awaaz News 24" (https://reference-url-citation.invalid/5)
📞 चैनल से जुड़ने एवं समाचार/विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
7300 666 008
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
हर खबर, आप तक

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें