| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

अंकिता 118 किलोग्राम भार उठाकर बनीं प्रदेश चैंपियन

44 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया वाराणसी का मान, अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व

वाराणसी। सहारनपुर में चल रही 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शनिवार को वाराणसी की होनहार खिलाड़ी अंकिता यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंकिता ने अपने दमदार प्रदर्शन से प्रदेश चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।


विकास इंटर कॉलेज
में कक्षा 11 में अध्ययनरत अंकिता यादव ने अंडर-17 बालिका वर्ग के 44 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 118 किलोग्राम भार उठाकर यह शानदार उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया।

अंकिता की इस सफलता के बाद अब वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और वाराणसी के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

अंकिता की सफलता पर संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल दिनेश सिंह, विकास एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. ए.के. सिंह तथा मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजेश कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि अंकिता राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

जन जन की आवाज न्यूज़ 24

रिपोर्ट: विजय कुमार वाराणसी


🔗 हमारे सोशल मीडिया से जुड़ें


🌐 न्यूज़ पोर्टल:


https://janjankiawaznews24.com⁠�


▶️ YouTube:


https://www.youtube.com/@Janjankiawaznews24⁠�


📷 Instagram:


https://www.instagram.com/janjankiawaznews24/⁠�


Facebook:


 https://www.facebook.com/share/1DVuUcgrGq/


✖️ X (Twitter):


https://x.com/akhileshdubpj⁠


🔗 सभी सोशल मीडिया लिंक:


https://beacons.ai/janjankiawaznews24⁠�

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज