| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 विद्युत पेंशनरों का छठा आंचलिक सम्मेलन सम्पन्न, 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

वाराणसी। विद्युत पेंशनर्स परिषद, वाराणसी अंचल का छठा आंचलिक सम्मेलन शनिवार को महमूरगंज स्थित शगुन लॉन में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में वाराणसी अंचल के करीब एक हजार पेंशनर एवं पारिवारिक पेंशनरों ने भाग लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान परिषद की ओर से पेंशनरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर 11 सूत्रीय मांग पत्र मंत्री को सौंपा गया।

आठवें वेतन आयोग समेत कई मांगें उठीं

मांग पत्र में पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों का लाभ देने, राज्य सरकार के पेंशनरों की तर्ज पर कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा एलएमबी-10 की सुविधा यथावत रखने सहित अन्य मांगें शामिल रहीं।

मंत्री अनिल राजभर ने पेंशनरों की मांगों को सुनते हुए उनके संबंध में न्यायसंगत विचार किए जाने का आश्वासन दिया।

45 वरिष्ठ पेंशनर सम्मानित

सम्मेलन के दौरान 80 वर्ष से अधिक आयु के 45 वरिष्ठ पेंशनरों को शॉल एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महासचिव अतीन गांगुली ने संगठन की गतिविधियों और कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

ए.के. सिंह अध्यक्ष, अतीन गांगुली महासचिव चुने गए

सम्मेलन के दूसरे सत्र में आगामी दो वर्षों के लिए वाराणसी अंचल की नई कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। चुनाव में ए.के. सिंह को अध्यक्ष तथा अतीन गांगुली को महासचिव चुना गया।

सम्मेलन में पेंशनरों के हितों, उनकी सुविधाओं और लंबित मांगों को लेकर संगठन की आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।

रिपोर्ट: विजय कुमार, वाराणसी

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज