यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026 में जुटेंगे देशभर के उद्यमी और निवेशक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में टेक्सटाइल सेक्टर को नई गति देने के उद्देश्य से यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में देशभर से टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े प्रतिष्ठित उद्यमी, निवेशक, निर्यातक, प्रदेश के पारंपरिक बुनकर और हथकरघा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के टेक्सटाइल क्षेत्र से जुड़े सभी उद्यमियों, निवेशकों, निर्यातकों, बुनकरों और युवाओं का कॉन्क्लेव में स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कॉन्क्लेव के माध्यम से प्रदेश में टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार, निवेश की संभावनाओं, रोजगार के अवसरों तथा पारंपरिक बुनकरों और हथकरघा क्षेत्र को बढ़ावा देने पर चर्चा की जाएगी।
यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन 8 सितंबर 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में किया गया।
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 — हर खबर, आपकी आवाज़।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें