| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

ढुमका रैय्यत में बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

 

ढुमका रैय्यत में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण

शाहपुर, बैतूल। विकासखंड शाहपुर अंतर्गत प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला ढुमका रैय्यत में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष दुर्गेश यादव ने प्राथमिक शाला ढुमका रैय्यत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच जीवन पारते, माध्यमिक शाला के   प्रधान पाठक  शिक्षक राजेश चिमटे, प्राथमिक शाला की शिक्षिका दुर्गावती उईकेसुखदेव काजले प्राथमिक शिक्षकअतिथि शिक्षिका कंचना खंडे एवं अतिथि शिक्षक आशीष नरे सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रध्वज को नमन कर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। ग्रामीणों की सहभागिता से स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

ढुमका रैय्यत में बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली



शाहपुर, बैतूल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकासखंड शाहपुर अंतर्गत ढुमका रैय्यत में प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक तिरंगा रैली निकाली।


रैली में बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और ग्रामीणों को राष्ट्रीय एकता एवं देशप्रेम का संदेश दिया। रैली में विद्यालय के शिक्षक, अतिथि शिक्षक, पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दुर्गेश यादव सहित ग्रामीणों की सहभागिता रही।



तिरंगा रैली के दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल नजर आया। ग्रामीणों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया और स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।



रिपोर्टर — दुर्गेश यादव

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज

बीजादेही थाना में विदाई समारोह को लेकर उठे सवाल, स्थानांतरण आदेश के पालन पर भी प्रश्न

थाना के सामने से शराब की बिक्री