बैतूल: महिला सरपंच ने पत्रकार पर लगाए गंभीर आरोप, विधायक और कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
ग्राम पंचायत दुमका रैयत, जनपद पंचायत शाहपुर का मामला; आरोपित पत्रकार दुर्गेश यादव ने कहा— सभी आरोप झूठे, मुझे फंसाने की साजिश।
शाहपुर (बैतूल) जन जन की आवाज न्यूज़ 24
जनपद पंचायत शाहपुर की ग्राम पंचायत दुमका रैयत की महिला सरपंच संतोबाई सहित ग्रामीणों ने गांव के एक व्यक्ति दुर्गेश यादव पर स्वयं को पत्रकार बताकर पिछले चार वर्षों से पंचायत के विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने, झूठी शिकायतें करने, फोन पर दबाव बनाकर पैसे मांगने तथा पंचायत की छवि धूमिल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
महिला सरपंच ने क्षेत्रीय विधायक गंगा उइके एवं बैतूल कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति लगातार विभिन्न विभागों में शिकायतें कर पंचायत के विकास कार्यों को प्रभावित कर रहा है तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। आवेदन की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक बैतूल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शाहपुर तथा थाना प्रभारी बीजादेही को भी भेजी गई है।
दुर्गेश यादव का पक्ष
इस मामले में जन-जन की आवाज न्यूज़ 24 की टीम ने दुर्गेश यादव से बातचीत की। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों से उनकी सरपंच या संबंधित पक्ष से कोई बातचीत या संपर्क नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें जानबूझकर बदनाम करने और झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच कराई जाएगी तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
नोट
यह मामला फिलहाल आरोप और प्रत्यारोप का है। शिकायत की जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा की जानी है। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की पुष्टि या खंडन हो सकेगा। जन-जन की आवाज न्यूज़ 24 ने पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हुए दोनों पक्षों का पक्ष प्रकाशित किया है।
🔴 BREAKING NEWS | बैतूल में जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर छात्र, बारिश में टपक रही छत।
🔴 BREAKING NEWS | किसानों को ई-टोकन व्यवस्था से परेशानी, खाद वितरण को लेकर बढ़ी चिंता।
🔴 BREAKING NEWS | पटवारी हड़ताल का असर, राजस्व कार्य प्रभावित होने की संभावना।
🔴 BREAKING NEWS | आमला क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए गए निर्देश।
🔴 BREAKING NEWS | घोड़ाडोंगरी में ग्रामीण समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन सक्रिय।
🔴 BREAKING NEWS | मुलताई में किसानों ने समय पर खाद उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
🔴 BREAKING NEWS | बैतूल जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों का निरीक्षण अभियान तेज किया।
🔴 BREAKING NEWS | आठनेर क्षेत्र में पुलिस की सघन कार्रवाई, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी।
🔴 BREAKING NEWS | बैतूल में शिक्षा और ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा जारी।
🔴 BREAKING NEWS | जिले में लगातार बारिश के बीच प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें