ग्राम डोमघर में लंबे समय से बनी जलभराव की गंभीर समस्या को
ग्राम डोमघर में जलभराव की समस्या को लेकर तराई किसान यूनियन ने अधिकारियों से कराई शिकायत
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24
रामपुर। ग्राम डोमघर में लंबे समय से बनी जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर 20 अगस्त 2026 को तराई किसान यूनियन ने ग्रामीणों के साथ शिकायत दर्ज कराई। तराई किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद खालिद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने समस्या के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।
समस्या के निस्तारण के लिए ब्लॉक कुंदरकी के बीडीओ, संबंधित अधिकारियों एवं इंजीनियर को मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों ने जलभराव प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से समस्या की जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान ग्राम डोमघर के बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ तराई किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों और आम जनता की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके शीघ्र निस्तारण के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।
जय जवान 🇮🇳 जय किसान।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें