| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे।

 संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसएसपी अयोध्या ने सुनीं जनसमस्याएं।

फैज़ाबाद अयोध्या  फैज़ान खान  जन जन की आवाज न्यूज़ 24 

अयोध्या/सोहावल। दिनांक 17 अगस्त 2026 को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सोहावल में जिलाधिकारी अयोध्या एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या द्वारा उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।


समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राप्त जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच कराकर समयबद्ध एवं विधिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


डीएम एवं एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।


अधिकारियों ने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान किया जाना आवश्यक है। संबंधित विभागों को शिकायतों के निस्तारण की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के लिए भी निर्देशित किया गया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज

बीजादेही थाना में विदाई समारोह को लेकर उठे सवाल, स्थानांतरण आदेश के पालन पर भी प्रश्न

थाना के सामने से शराब की बिक्री