| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था देखने को मिली।

 चुनाहजूरी माता मंदिर से मड़देव तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सैलानी चौक पर हुआ स्वागत


रिपोर्टर दुर्गेश यादव  जन जन की आवाज न्यूज़ 24 बैतुल


चुनाहजूरी। सावन माह के पावन अवसर पर चुनाहजूरी स्थित माता मंदिर से मड़देव तक कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारों के साथ कांवड़ लेकर मड़देव की ओर रवाना हुए।



कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था देखने को मिली। यात्रा का सैलानी चौक पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए स्वागत एवं आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गईं।


कांवड़ यात्रा में बच्चों और महिलाओं की भागीदारी ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। यात्रा शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मड़देव की ओर रवाना हुई। कार्यक्रम में बदामी यादव, सन्तोष यादव, सरपंच पति दल्लू उईके, रोजगार सहायक दिनेश यादव तथा सैलानी चौक के दुकानदारों द्वारा कांवड़ यात्रा के श्रद्धालुओं को स्वफाहार देकर स्वागत किया


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज

बीजादेही थाना में विदाई समारोह को लेकर उठे सवाल, स्थानांतरण आदेश के पालन पर भी प्रश्न

थाना के सामने से शराब की बिक्री