देवरिया में चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती नजर
देवरिया के रामगुलाम टोला वार्ड नंबर 5 में मकान का ताला तोड़कर चोरी
देवरिया। जनपद देवरिया में चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती नजर आ रही है। ताजा मामला रामगुलाम टोला वार्ड नंबर 5 का है, जहां एक मकान में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार मकान मालिक प्रजापति जी राजस्थान में अपने परिवार के साथ रहते हैं और मकान में एक किराएदार भी रहता है। बताया जा रहा है कि किराएदार भी किसी काम से अपने घर चला गया था। इसी दौरान चोरों ने मकान की बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर प्रवेश किया और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया।
चोरों ने अंदर रखी गोदरेज की अलमारी, बक्से और सूटकेस समेत अन्य सामान के ताले तोड़कर सामान खंगाला और चोरी कर फरार हो गए।
अगले दिन मकान मालिक के भाई जब मकान देखने पहुंचे तो बाहर गेट पर ताला लगा हुआ था। अंदर जाने पर उन्हें कई ताले टूटे मिले। इसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हुए और चोरी की घटना की जानकारी हुई।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चोर कितने रुपये का सामान और क्या-क्या कीमती वस्तुएं ले गए हैं। चोरी गए सामान का आकलन किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। लोगों में इस बात को लेकर चिंता है कि यदि कोई मकान एक-दो दिन के लिए भी सुनसान छोड़ दिया जाए तो चोरी की घटना होने की आशंका बनी रहती है।
पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की जा रही है।
रिपोर्ट: इरफान अहमद, देवरिया
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें