बरहज से सरयू जल लेकर निकले हजारों कांवड़िए, शिवभक्ति में डूबा क्षेत्र
![]() |
बरहज के सरयू घाट से पवित्र जल लेकर शिवालयों की ओर रवाना होते कांवड़िए। |
देवरिया/बरहज। सावन माह के पावन अवसर पर बरहज स्थित सरयू घाट पर रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हजारों कांवड़ियों ने विधि-विधान से सरयू नदी का पवित्र जल भरा और "बोल बम" व "हर-हर महादेव" के जयघोष के बीच अपने-अपने शिवालयों की ओर रवाना हुए।
कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की। प्रमुख मार्गों, घाटों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी आवश्यक प्रबंध किए गए।
![]() |
सरयू जल लेकर "बोल बम" के जयघोष के साथ यात्रा पर निकले शिवभक्त कांवड़िए। |
श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। प्रशासन ने सभी कांवड़ियों से सावधानी बरतने, यातायात नियमों का पालन करने और शांतिपूर्वक यात्रा पूरी करने की अपील की।
![]() |
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 संपादक: अखिलेश दुबे 📞 संपर्क: 6306758202 आपके क्षेत्र की खबर, जनहित के मुद्दे और विज्ञापन के लिए संपर्क करें। |



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें