पाटाखेड़ा में अखंड रामायण पाठ का आयोजन, देश में अमन-शांति की कामना
चिचोली/पाटाखेड़ा। बैतूल जिले की चिचोली तहसील के ग्राम पाटाखेड़ा में सावन के पवित्र महीने में ग्रामीणों द्वारा हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया।
समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस धर्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाओं ने भी उत्साह के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।
ग्रामीण कैलाश आर्य ने बताया कि ग्राम में हर वर्ष सावन के पवित्र माह में हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाता है। इस दौरान भगवान श्रीराम की कथा का वाचन किया जाता है तथा देश में अमन, शांति और भाईचारा कायम रहने की प्रार्थना की जाती है।
धार्मिक आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण माहौल में आयोजन संपन्न होने पर सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट: अकरम खान पटेल
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें