जिलाधिकारी सीतापुर श्री राजा गणपति आर. ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
सीतापुर। जनपद सीतापुर के विकासखंड रेउसा के थाना थानगांव में शनिवार, 22 अगस्त 2026 को आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी सीतापुर श्री राजा गणपति आर. ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा शिकायतों के निस्तारण की प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना तथा शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनहित में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए।
रिपोर्ट—अमित रस्तोगी, पत्रकार
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें