| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

बैतूल में देर रात पुलिस की सघन सर्चिंग, फरार आरोपी की तलाश में दबिश

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24


बैतूल। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक एवं गुंडा तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए बैतूल पुलिस ने देर रात विशेष सर्चिंग एवं चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर पुलिस टीमों ने थाना कोतवाली क्षेत्र एवं उड़दन क्षेत्र में संदिग्ध एवं चिन्हित तत्वों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली श्री देवकरण डेहरिया तथा थाना प्रभारी गंज श्री नीरज पाल की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

फरार आरोपी की तलाश में दबिश

अभियान के दौरान थाना कोतवाली बैतूल के अपराध क्रमांक 761/2025 में फरार चल रहे आरोपी तथागत उर्फ बुलू मिश्रा, निवासी मराठी मोहल्ला बैतूल, हाल उड़दन, की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर रात्रि में दबिश दी गई। हालांकि आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार तलाश एवं पतारसी की जा रही है।


गुंडा तत्वों की चेकिंग

पुलिस टीम ने क्षेत्र के चिन्हित एवं संदिग्ध गुंडा तत्वों की निगरानी करते हुए सघन चेकिंग की। आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में रात्रि गश्त और निगरानी बढ़ाने के साथ शांति, सांप्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया है।


पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को फरार एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नियमित दबिश देने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने तथा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


बैतूल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज