| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

आठनेर। थाना आठनेर पुलिस ने मंदिरों में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए

 

मंदिरों में चोरी का खुलासा, बाल अपचारी से मशरूका बरामद; साप्ताहिक बाजार में आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

रिपोर्ट—दुर्गेश यादव
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

बैतूल/आठनेर। थाना आठनेर पुलिस ने मंदिरों में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी से चोरी का मशरूका बरामद किया है। वहीं साप्ताहिक बाजार में चोरी करते एक आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की कई घटनाओं के निराकरण का दावा किया गया है।


पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बैतूल जिले में चोरी, लूट, डकैती, चैन स्नेचिंग एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने तथा लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी भैंसदेही श्री भूपेन्द्र सिंह मौर्य के निर्देशन में थाना आठनेर पुलिस ने कार्रवाई की।

मंदिरों की दानपेटियों से चोरी

थाना आठनेर क्षेत्र के ग्राम गुनखेड़ के मंदिर, नाग मंदिर आठनेर एवं शिव मंदिर आठनेर की दानपेटियों से 10 एवं 11 जुलाई 2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोर द्वारा ताले तोड़कर नकदी चोरी की गई थी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी आठनेर श्री नरेंद्र सिंह परिहार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी।


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीओपी भैंसदेही श्री भूपेंद्र सिंह मौर्य एवं सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी ने घटनास्थलों का निरीक्षण किया। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट एवं डॉग स्क्वाड टीम द्वारा मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। वैज्ञानिक साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी शुरू की।

इन अपराधों में हुई कार्रवाई

थाना आठनेर में मंदिरों में हुई चोरी के संबंध में अपराध क्रमांक 218/2026 धारा 309(4) बीएनएस, अपराध क्रमांक 160/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस एवं अपराध क्रमांक 221/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गई।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर मंदिरों एवं अन्य स्थानों से चोरी किया गया मशरूका बरामद किया गया।


बरामद सामान में—

  • एक मोबाइल फोन, कीमत लगभग 11,000 रुपये
  • 1,700 रुपये नगद
  • गुनखेड़ मंदिर, नाग मंदिर आठनेर एवं शिव मंदिर आठनेर की दानपेटियों से चोरी किए गए लगभग 5,000 रुपये
  • एक पल्सर मोटरसाइकिल, कीमत लगभग 1.20 लाख रुपये

शामिल हैं।

बाल अपचारी को किशोर न्यायालय, बैतूल के समक्ष पेश किया गया, जहां न्यायालय के आदेशानुसार उसे बाल संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध किया गया है। विधि के अनुसार बाल अपचारी की पहचान गोपनीय रखी गई है।

साप्ताहिक बाजार में चोरी करते आरोपी गिरफ्तार

थाना आठनेर के अपराध क्रमांक 219/2026 धारा 303(2) बीएनएस में पुलिस ने साप्ताहिक बाजार में चोरी करते हुए सानू उर्फ शानू पिता कुसुम चौहान, उम्र 30 वर्ष, निवासी माकड़ा, थाना चिचोली को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 6,800 रुपये की नगदी बरामद की गई।

आरोपी को गिरफ्तार कर जेएमएफसी न्यायालय, भैंसदेही के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जिला जेल बैतूल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी आठनेर नरेंद्र सिंह परिहार, निरीक्षक आबिद अंसारी, उनि मांगीलाल ठाकरे, उनि सुभाष भलावी, सउनि दिनेश धुर्वे, सउनि संतोष चौधरी, सउनि गंभीर सिंह रघुवंशी सहित पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसपी ने आमजन से की अपील

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि घर, दुकान एवं प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें। मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर दानपेटियों को सुरक्षित स्थान पर रखें तथा सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें।

पुलिस ने कहा कि चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम तथा आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। आमजन के सहयोग से जिले में सुरक्षित एवं अपराधमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।


रिपोर्ट—दुर्गेश यादव
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24


                    🔴 ब्रेकिंग न्यूज़: 

मंदिर से कांसे का घंटा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार


आठनेर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर किया चोरी का खुलासा, करीब 4 किलो वजनी कांसे का घंटा बरामद


बैतूल/आठनेर। शिव मंदिर परिसर आठनेर से कांसे का घंटा चोरी करने के मामले में आठनेर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 4 किलोग्राम वजनी कांसे का घंटा बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन के मार्गदर्शन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी भैंसदेही श्री भूपेंद्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना आठनेर पुलिस ने यह कार्रवाई की।


मंदिर से घंटा चोरी की शिकायत

फरियादिया उषा झाडे पति इंद्रकिशोर झाडे, उम्र 40 वर्ष, निवासी देहगुड़ ने 22 अगस्त 2026 को थाना आठनेर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शिव मंदिर में लगा कांसे का घंटा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।

फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना आठनेर में अपराध क्रमांक 220/26, धारा 305(घ) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना से आरोपी तक पहुंची पुलिस

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फरियादिया के साथ-साथ आसपास के किसानों एवं रहवासियों से पूछताछ की। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया।तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर से मिली महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेह के आधार पर सुभाष पिता इंद्रकिशोर झाडे, उम्र 40 वर्ष, निवासी देहगुड़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की।पुलिस के अनुसार पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी ने मंदिर में लगा कांसे का घंटा चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया करीब 4 किलो वजनी कांसे का घंटा बरामद किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर 22 अगस्त 2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

सुभाष पिता इंद्रकिशोर झाडे, उम्र 40 वर्ष, निवासी देहगुड़, थाना आठनेर, जिला बैतूल।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, उनि. मांगीलाल ठाकरे, सउनि. संतोष चौधरी, प्रआर. 110 निर्मल सिंह पवार, आर. 220 बीरबल मीणा एवं मआर. 482 निधि सेंगर की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

एसपी बैतूल की जनअपील

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि अपने खेतों, कुओं, कृषि उपकरणों, घरों एवं मंदिरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें। मोटर पंप एवं अन्य कीमती कृषि उपकरणों को सुरक्षित स्थान पर रखें तथा उनकी सुरक्षा के लिए उचित इंतजाम करें।

उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा डायल-112 पर दें। आमजन का सहयोग अपराधों की रोकथाम और सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है।

रिपोर्ट—दुर्गेश यादव

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज