| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

बीजादेही थाना में विदाई समारोह को लेकर उठे सवाल, स्थानांतरण आदेश के पालन पर भी प्रश्न

 बीजादेही थाना में विदाई समारोह को लेकर सवाल

जन जन की आवाज न्यूज़ 24दुर्गेश यादव ब्यूरो चीफ शाहपुर 

बैतूल/बीजादेही। बीजादेही थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक परसराम देवड़ा का ट्रान्सफर दिनांक 12/06/2026 को चोपना हों चुका था और थाना परिसर में करीब दो माह पूर्व एक प्रधान आरक्षक के विदाई समारोह भी हों चुका और विदाई समारोह के दौरान शराब और डांस का कथित वीडियो/मामला सामने आने के बाद अब थाना व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि विदाई समारोह में जमकर शराब परोसी गई और डांस हुआ, लेकिन समारोह को दो माह बीत जाने के बावजूद संबंधित प्रधान आरक्षक के स्थानांतरण/रिलीविंग के संबंध में पुलिस अधीक्षक के आदेश के पालन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।


स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि संबंधित प्रधान आरक्षक अभी भी बीजादेही थाना में पदस्थ हैं, थाना प्रभारी द्वारा पुलिस अधीक्षक के आदेश की सिधे उलंघन करने का मामला सामने आया है जिससे सीधे तौर पर वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के पालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


मामले में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग है कि विदाई समारोह के दौरान शराब परोसे जाने के आरोप, समारोह में शामिल पुलिसकर्मियों तथा संबंधित प्रधान आरक्षक की वर्तमान पदस्थापना की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही यदि पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थानांतरण अथवा रिलीव करने का आदेश जारी किया गया था, तो उसके पालन की भी जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए।


सवाल यह है कि यदि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का आदेश जारी हो चुका है, तो दो माह बाद भी उसका पालन क्यों नहीं हुआ? पुलिस विभाग से पूरे मामले में स्थिति स्पष्ट करने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज

थाना के सामने से शराब की बिक्री