| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

देवरिया जिले के शिक्षणेत्तर एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी 11 सूत्रीय

 

11 सूत्रीय मांगों को लेकर देवरिया में बिगुल: 19 अगस्त को DIOS कार्यालय पर महाधरना, शिक्षणेत्तर कर्मचारी लामबंद

​देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर देवरिया जिले के शिक्षणेत्तर एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी 11 सूत्रीय लंबित मांगों और कैशलेस चिकित्सा सुविधा की बहाली को लेकर हुंकार भर दी है। आगामी 19 अगस्त 2026 को जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) देवरिया कार्यालय पर एकदिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।


धरने को सफल बनाने के लिए ताबड़तोड़ जनसंपर्क

आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। 17 अगस्त को प्रतिनिधिमंडल ने एआरडी इंटर कॉलेज बभनी, एडी इंटर कॉलेज गंभीरपुर मालीबारी, हाजी बल्ली उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरियामीर, दयानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरिया और महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज का दौरा कर कर्मचारियों से संवाद किया।


प्रधानाचार्यों का भी मिला नैतिक समर्थन

भ्रमण के दौरान न केवल कर्मचारियों ने 19 अगस्त को सुबह 10 बजे बड़ी संख्या में DIOS कार्यालय पहुंचने का भरोसा दिया, बल्कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाचार्याओं ने भी कर्मचारियों के इस न्यायसंगत आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन व सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

दौरे में ये प्रमुख पदाधिकारी रहे शामिल

सघन संपर्क अभियान में जिलाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय, प्रांतीय उपाध्यक्ष वेदप्रकाश द्विवेदी, मंडल उपाध्यक्ष (गोरखपुर) अरुण कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार तथा जिला आय-व्यय निरीक्षक अवनीश कुमार श्रीवास्तव मुख्य रूप से मौजूद रहे।


​संगठन ने 'कर्मचारी एकता जिंदाबाद' का नारा देते हुए सभी शिक्षणेत्तर भाइयों से अपने अधिकारों के लिए एकजुट होने की अपील की है। 

जन जन की आवाज न्यूज़ 24 देवरिया अखिलेश दुबे


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज

बीजादेही थाना में विदाई समारोह को लेकर उठे सवाल, स्थानांतरण आदेश के पालन पर भी प्रश्न

थाना के सामने से शराब की बिक्री