थाना के सामने से शराब की बिक्री
बैतूल जिले में खुब चला चला 2.0 नशा मुक्ति अभियान, बीजादेही थाना के सामने से शराब वाहन से बिक्री के आरोप से उठे सवाल
रिपोर्टर दुर्गेश यादव बैतुल जन जन की आवाज न्यूज़ 24
बैतूल। मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा नशे के खिलाफ 2.0 नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर बैतूल जिले के बीजादेही थाना क्षेत्र में थाना परिसर के सामने से ही खुलेआम भौरा शराब ठेकेदार द्वारा अपने वाहन से कुप्पा बरजोरपुर डोटरामऊ बिजादेही तेदुखेडा डाबरी आदि गांवों में खुलेआम शराब बिकने के आरोप सामने आने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि थाना के सामने से शराब की बिक्री और परिवहन होने के बावजूद जिम्मेदार थाना प्रभारी आरके मीणा द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। यदि आरोप सही हैं, तो यह नशा मुक्ति अभियान की मंशा पर भी सवाल खड़े करता है।
ग्रामीणों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही यह भी सवाल उठाया है कि यदि थाना के सामने ही कथित रूप से शराब का कारोबार चल रहा है, तो पुलिस को इसकी जानकारी क्यों नहीं हो रही है?
अवैध शराब बिक्री पर कोई व्यक्ति पत्रकार आवाज उठाते हैं तो थाना प्रभारी और शराब ठेकेदार द्वारा उनके ऊपर झुठा अपराध दर्ज कर देते हैं
परन्तु अब पत्रकार एवं मध्यप्रदेश पत्रकार संघ बैतूल के शाहपुर ब्लॉग अध्यक्ष द्वारा खुलेआम अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने को लेकर विरोध तथा इस संबंध में मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक से थाना प्रभारी की शिकायत कर जांच की मांग कर कार्यवाही करने को लेकर शिकायत करेंगे




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें