देवरिया: बैतालपुर में मनाई गई स्व. श्रीनिवास मणि त्रिपाठी 'श्री बाबू' की पुण्यतिथि, वक्ताओं ने बताया जनसेवा का प्रेरणास्रोत
पूर्व विधायक श्री बाबू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
देवरिया। कृषि भवन बैतालपुर में रविवार को गौरीबाजार के पूर्व विधायक स्व. श्रीनिवास मणि त्रिपाठी 'श्री बाबू' की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व विधायक श्री बाबू को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि श्री बाबू राजनीतिक व सामाजिक सरोकारों के महान पुरोधा थे। वे संगठन और जनता के सच्चे पक्षधर थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान सिपाही के रूप में जनपद का प्रभावी प्रतिनिधित्व किया। श्री शाही ने स्मरण करते हुए कहा कि उन्हें भी श्री बाबू के साथ लंबे समय तक कार्य करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ था।
सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज भाजपा के दो महान महापुरुषों का पुण्य स्मरण एक साथ किया जा रहा है, जिनमें से एक ने राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया, तो वहीं दूसरे ने जनपद में सामाजिक और राजनीतिक समरसता को नई दिशा प्रदान की।
सभा को संबोधित करते हुए अन्य वक्ताओं ने कहा कि श्री बाबू आजीवन क्षेत्र के समग्र विकास, गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित रहे। उनका सादगीपूर्ण जीवन, निष्ठा और जनसेवा की भावना आज की पीढ़ी के जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
कार्यक्रम का कुशल संचालन बैतालपुर के पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
जन जन की आवाज न्यूज़ 24 अखिलेश दुबे देवरिया



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें