| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

लेखपालों ने एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली पर कड़ा असंतोष जताते हुए

 सिरसागंज में लेखपालों का धरना

फिरोजाबाद। सिरसागंज तहसील में लेखपालों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। लेखपालों ने अयोध्या के सोहावल तहसील में कार्यरत लेखपाल उत्कर्षदीप के खिलाफ एंटी करप्शन टीम की ट्रैप कार्रवाई का विरोध किया।


उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व एवं प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर लेखपालों ने आठ सूत्री मांगों के समर्थन में कार्य बहिष्कार किया। सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक लेखपाल धरने पर बैठे रहे। इस दौरान थाना समाधान दिवस का भी पूर्ण रूप से बहिष्कार किया गया।


लेखपालों ने एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली पर कड़ा असंतोष जताते हुए कार्रवाई को गलत एवं अनुचित बताया। धरने में तहसील अध्यक्ष रेनू साहू, अवधेश यादव, कुलदीप यादव, आशीष कुमार, रिशु यादव, पारुल यादव, रवींद्र बघेल सहित सैकड़ों लेखपाल मौजूद रहे।

रिपोर्टर—जितेन्द्र कुमार

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज