| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का कई गांवों में तूफानी दौरा, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

रामपुर। रामपुर संसदीय क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाई और सीधे जनता से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।


सांसद नदवी ने जालाफ नगला, सड़क का मझरा, नखियाई, इम्रता राय, सैदनगर, हमीर खां का मझरा, अंडखेड़ा और बहादुरपुर समेत कई गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों ने जर्जर सड़कों, पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति और जल निकासी जैसी मूलभूत समस्याओं से सांसद को अवगत कराया।


जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को लंबित न रखा जाए और विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि संसद में जनता की आवाज उठाना और धरातल पर उनकी समस्याओं का समाधान कराना उनका प्रमुख दायित्व है। क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और जनता के अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।


दौरे के दौरान सांसद नखियाई उर्फ जामिनगंज गांव भी पहुंचे। यहां हाल ही में सड़क हादसे में बेचा भाई के पुत्र रऊफ के निधन पर उन्होंने उनके घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और ताज़ियत पेश की। उन्होंने मरहूम के लिए दुआ-ए-मगफिरत की तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

सांसद के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद दिया, जबकि युवाओं ने क्षेत्र में सक्रियता के लिए उनकी सराहना की।

इस दौरान एडवोकेट महबूब पाशा, सुरेंद्र सागर पूर्व प्रदेश मंत्री, केंद्र प्रभारी साजिद नदवी, मौ. कल्बे अली, खालिद, अली अहमद उर्फ नन्ने मास्टर, मास्टर अतीक फरीदी, मौ. आलिम उर्फ बालम, भूरा सिंह, राशिद, आशिक राजा अली पाशा, हाफिज रफी नूरी, नासिर शेख, डॉक्टर उवेश खान, जमील सैफी, जुबेर अहमद, डॉक्टर मकतूब मुन्ना, रियाज पाशा, एडवोकेट अरशद पाशा, इंतजार अली, धर्मेंद्र यादव और बदन सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्ट: रफीउल्लाह खान, ब्यूरो चीफ

 जन जन की आवाज न्यूज़ 24




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज