| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 रक्षाबंधन पर पिडराव गांव में लंबी कूद प्रतियोगिता, अन्नू ने मारी बाजी

सिरसागंज, फिरोजाबाद। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम पिडराव में हर वर्ष की भांति इस बार भी लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।


प्रतियोगिता में अन्नू पुत्र जयदयाल सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता अन्नू को बाल्टी और नगद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद अन्नू ने जयब्रेश यादव का आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर जयब्रेश यादव ने कहा कि यदि बच्चे इसी तरह मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहें तो भविष्य में निश्चित रूप से सफलता हासिल कर सकते हैं।


कार्यक्रम में ग्राम पंचायत रोजगार सेवक जयब्रेश यादव, राहुल यादव, सौरव यादव, विकास यादव, जगमोहन यादव, सनी यादव, राव साहब सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर — जितेन्द्र कुमार

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज