देवरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर अपराधी गैंग का भंडाफोड़—3 आरोपी गिरफ्तार
🚨 देवरिया में डिजिटल करेंसी के कथित अवैध कारोबार का खुलासा
देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने डिजिटल करेंसी के कथित अवैध कारोबार और साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने पकड़ा।
पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान इसराफिल अली, निखिल मणि और अरवुद्दीन अंसारी उर्फ गोलू के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से .32 बोर की देशी पिस्टल, चार एंड्रॉयड मोबाइल, बलोनो कार, ATM कार्ड, आधार कार्ड, पासबुक, चेकबुक और ₹1,550 नकद बरामद होने का दावा किया गया है।
पुलिस के मुताबिक मामला डिजिटल करेंसी ट्रांसफर के विवाद में पिस्टल दिखाकर करीब ₹1.20 लाख नकद और डिजिटल करेंसी लूटने के आरोप से जुड़ा है। जांच में आरोपियों द्वारा कथित तौर पर ATM कार्ड और सिम के जरिए खाताधारकों से रकम हासिल करने और उसे डिजिटल करेंसी के लेन-देन में इस्तेमाल करने की बात सामने आई है।
यह कार्रवाई साइबर अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे ‘Cy-Vazra’ अभियान के तहत की गई। पुलिस अब बरामद मोबाइल, बैंक खातों और डिजिटल लेन-देन की जांच कर कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24
संपादक: अखिलेश दुबे देवरिया


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें