अयोध्या में हज़रत सैय्यदा बड़ी बुआ साहिबा का उर्स आज, सुबह 9 बजे से शुरू हुए रूहानी कार्यक्रम
अयोध्या। मदीनातुल औलिया और सरज़मीन-ए-अवल के नाम से मशहूर पवित्र नगरी अयोध्या में हज़रत सैय्यदा बड़ी बुआ साहिबा के उर्स मुबारक का आयोजन शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 (15 सफर 1448 हिजरी) को बड़े ही अदब और एहतराम के साथ किया गया। दरगाह परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और दूर-दराज़ से आने वाले जायरीनों के स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।
रिपोर्ट: फैजान खान, फैजाबाद (अयोध्या) जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24उर्स के अवसर पर सुबह 9 बजे से कुरआन ख्वानी, नात व मनकबत, फातिहा ख्वानी, चादरपोशी और दुआएं खैर सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। उलेमा-ए-किराम और मशाइखीन ने हज़रत सैय्यदा बड़ी बुआ साहिबा की धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक सेवाओं पर प्रकाश डालते हुए उनकी शिक्षाओं को अपनाने का संदेश दिया।
आयोजन समिति ने अधिक से अधिक संख्या में अकीदतमंदों से उर्स में शामिल होने की अपील की। उर्स के दौरान देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं की गईं। लंगर और नियाज़ की भी व्यवस्था की गई, जिसमें सभी समुदायों के लोगों ने भाग लिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह उर्स केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक सद्भाव, इंसानियत और गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक है। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
रिपोर्ट: फैजान खान, फैजाबाद (अयोध्या)
प्रकाशन: जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें